गौजाजाली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने गौजाजाली निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई।
बनभूलपुरा पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने कहा कि उसकी दोस्ती शनि बाजर गौजाजाली निवासी जावेद से हुई थी। युवती का आरोप है कि जावेद ने उसके साथ शादी का वादा किया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे कभी अपने घर तो कभी होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता के अनुसार बीते 22 अगस्त को जब उसने शादी को लेकर दबाव डाला तो जावेद मुकर गया और सारे संबंध को खत्म करने की बात कही। न्याय की गुहार लेकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
इधर प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी जावेद के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न