नौकरी के लिए घर से निकली युवती लापता
एक युवती नौकरी करने के लिए पौंटा साहिब जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन न तो वह कंपनी पहुंची और न ही घर। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। विकास नगर देहरादून के कोतवाल राजेश साह ने बताया कि क्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह यहां किराये के मकान में रहते हैं। सुबह उनकी बेटी पौंटा साहिब क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी।
कंपनी में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बताया कि बेटी किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी, उन्हें संदेह है कि वह व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर ले गया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी