कंट्री किड्स स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली उत्सव

खबर शेयर करें 👉

-रंगों, उमंग और पारिवारिक सहभागिता से सराबोर रहा आयोजन


कंट्री किड्स स्कूल में रविवार को प्रातः 11 बजे होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक एवं परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर रंगों, उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए विशेष रूप से विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

बच्चों एवं अभिभावकों ने मिलकर नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में पारिवारिक सौहार्द और सांस्कृतिक रंगत स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विधि बिष्ट ने अपने संबोधन में सभी अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय को मजबूत करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


कार्यक्रम के दौरान कुमाऊँ के पारंपरिक व्यंजनों से युक्त जलपान भी परोसा गया, जिससे स्थानीय संस्कृति और खान-पान को बढ़ावा मिला। सम्पूर्ण कार्यक्रम हर्ष, उल्लास और आपसी भाईचारे के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119