उत्तराखंड…अल्मोड़ा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका : 500 सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती, जुलाई में लगेंगे चयन मेले

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के 500 पदों पर भर्ती के लिए जुलाई माह में चयन मेले आयोजित किए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 9वीं या 10वीं पास, जबकि सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और सुपरवाइजर के लिए 170 सेंटीमीटर तय की गई है। वजन 55 से 90 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

भर्ती प्रक्रिया के लिए 350 रुपये का ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क केवल चयनित अभ्यर्थियों से शिविर के दौरान लिया जाएगा। चयनित युवाओं को एसआईएस ट्रेनिंग अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुरक्षा जवान पद के लिए एक माह का प्रशिक्षण होगा, जिसके लिए 10,500 रुपये, जबकि सुपरवाइजर पद के लिए दो माह का प्रशिक्षण होगा, जिसके लिए 40,500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में भोजन, आवास और वर्दी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

भर्ती मेले सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होंगे। कार्यक्रम के अनुसार 1-2 जुलाई को हवालबाग, 3-4 जुलाई को ताकुला, 6-7 जुलाई को धौलादेवी, 8-9 जुलाई को भैसियाछाना, 10 और 13 जुलाई को लमगड़ा, 14-15 जुलाई को ताड़ीखेत, 17-18 जुलाई को द्वाराहाट, 20-21 जुलाई को चौखुटिया, 22-23 जुलाई को भिकियासैंण, 24-25 जुलाई को स्याल्दे तथा 27-28 जुलाई को सल्ट विकासखंड सभागारों में चयन मेले लगाए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

जिला प्रशासन ने पात्र युवाओं से निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119