UKnews…पति और ससुर पर गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, विवाहिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर मारपीट करने तथा गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि बहादुरपुर निवासी नीलम खत्री ने थाना सेलाकुई में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति अजय खत्री और ससुर दिलबहादुर खत्री लंबे समय से उनके साथ मारपीट करते आ रहे हैं। परिवार को बचाने की कोशिश में उन्होंने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन 11 मार्च 2026 को दोनों ने मिलकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: सहस्रधारा रोड की 18 बीघा पुश्तैनी जमीन का फर्जीवाड़ा -हाईकोर्ट के आदेश पर बिल्डर समेत दो पर केस

पीड़िता के अनुसार घटना के दौरान पति ने उनका गला दबाया, जबकि ससुर ने लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने अपनी और अपनी दो बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

नीलम खत्री ने कहा कि यदि भविष्य में उनके या उनकी बेटियों के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उनके पति अजय खत्री, ससुर दिलबहादुर खत्री और सास उर्मिला खत्री जिम्मेदार होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119