उत्तराखंड…दूध निकालने गई महिला को हाथी ने सूंड में उठाकर खेत में फेंका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र स्थित गड़ेथ गांव में मंगलवार सुबह एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। गाय का दूध निकाल रही 60 वर्षीय महिला पर हाथी ने हमला कर उसे सूंड से उठाकर खेत में फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हाथी ने महिला के मकान की छत और पशुओं के छप्पर को भी नुकसान पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

जानकारी के अनुसार, गड़ेथ गांव निवासी सुमति देवी सुबह करीब छह बजे गोशाला में गाय का दूध निकाल रही थीं। इसी दौरान उनकी बछिया बाहर भाग गई। जैसे ही वह उसे पकड़ने के लिए गोशाला से बाहर निकलीं, सामने खड़े हाथी से उनका सामना हो गया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर दूर खेत में पटक दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह हाथी को आबादी से दूर भगाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

गंभीर रूप से घायल सुमति देवी को तत्काल बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी छाती और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान रीना देवी ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने और क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती आवाजाही पर प्रभावी निगरानी की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंचायती राज अधिकारियों को एआई का प्रशिक्षण -ग्राफिक एरा भीमताल में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

वन विभाग के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से घटना की जानकारी ली और हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुआवजे की प्रक्रिया के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है तथा क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119