सरकार ने लोक सभा में पेश किया जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक-2023

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोक सभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक- 2023, और केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक- 2023 को पेश कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने सदन में इन दोनों विधेयकों को पेश किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद


विधेयक पेश करते समय टीएमसी सांसद सौगत राय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक- 2023 को सदन में पेश करने का विरोध किया, जिस पर गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने खड़े होकर यह जवाब दिया कि इस विधेयक पर चर्चा के दौरान सरकार तमाम सवालों ( सांसदों द्वारा उठाए गए सवालों) का सदन में जवाब देगी। आज मंगलवार को लोक सभा में 2023-24 के अनुपूरक बजट और 2020-21 के लिए अतिरिक्त अनुदान पर भी चर्चा हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार


ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119