गोगामेड़ी हत्याकांड के मामले में जयपुर में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही महिला गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


जयपुर। राजस्थान पुलिस ने राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पूजा सैनी उर्फ पूजा बत्रा नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो यहां एयर होस्टेस का कोर्स कर रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


कोटा की रहने वाली पूजा और उनके पति ने शूटर नितिन फौजी के लिए जयपुर में रहने की व्यवस्था की थी। उसे हथियार भी उपलब्ध कराए थे। कुछ लोगों से उसका परिचय भी कराया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में साइबर ठगों का तांडव -दो लोगों के खातों से उड़ाए 3.65 लाख रुपये


पुलिस ने बताया कि पूजा जयपुर में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ले रही है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, एडिशनल डीसीपी की निगरानी में एक टीम ने एक फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस को वहां पूजा मिली। जब पूजा से नितिन के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि नितिन यहीं रह रहा था। इतना ही नहीं, पूजा ने कई दिनों तक नितिन फौजी के साथ फ्लैट शेयर भी किया। पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल


जोसेफ ने कहा, पूजा कोटा के हिस्ट्रीशीटर महेंद्र उर्फ समीर की पत्नी है। महेंद्र और पूजा ने आरोपियों को आवासीय मदद देने के साथ-साथ शूटरों को हथियार भी मुहैया कराए थे। महेंद्र ने कथित तौर पर दोनों शूटरों को 50,000 रुपए और आधुनिक हथियार देकर गोगामेड़ी को मारने के लिए अपनी कार में अजमेर रोड पर छोड़ा था। महेंद्र अभी भी फरार है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर


पुलिस अधिकारियों ने कहा, पूजा इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है। सबसे पहले शूटर की मदद करने के आरोप में जयपुर से रामवीर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दोनों शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। दोनों शूटरों की मदद करने वाले उधम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119