बंद कमरे से मिलीं पांच लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। कोच्चि, केरल से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराये के मकान के बंद कमरे से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं।


प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को सामूहिक आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। आशंका जताई जा रही है कि पहले परिवार की बड़ों ने तीनों बच्चों की हत्या की और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


पुलिस के अनुसार मृतक परिवार मूल रूप से तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था। परिवार पिछले कुछ महीनों से वडुथला क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वे परिवार के एक सदस्य का पास के निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए कोच्चि आए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


मृतकों की पहचान कनकलता और उनकी बेटी अश्वथी के रूप में हुई है। अन्य तीन मृतक अश्वथी के ही बच्चे बताए जा रहे हैं।


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक हालात को देखते हुए पुलिस इसे पहले हत्या और फिर आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119