चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे
हल्द्वानी (उत्तराखंड)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए चोसला वन क्षेत्र में वृहद् वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में कुमाऊं की लोकप्रिय सांस्कृतिक टीम ‘घुघूति जागर’ और टाटा परिवार के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान टीम के प्रमुख सदस्य राजू भाई, राजेंद्र सिंह ढेला और नवीन जोशी ने टाटा परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया, ताकि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र और अधिक हराभरा बन सके।
लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय ‘घुघूति जागर’ टीम को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाते देख स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कई ग्रामीणों ने भी अभियान में शामिल होकर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर राजू भाई और राजेंद्र सिंह ढेला ने कहा कि प्रकृति ही जीवन का आधार है और उत्तराखंड की हरियाली को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि टाटा परिवार के सहयोग से शुरू किया गया यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
वहीं नवीन जोशी तथा टाटा परिवार के प्रतिनिधियों ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी संतान की तरह देखभाल करनी चाहिए।
अभियान में टाटा परिवार के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह आयोजन इस बात का उदाहरण बना कि जब समाज और उद्योग जगत मिलकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेते हैं, तो हरियाली से भरे बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड…’ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कामयाबी, 908 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार