गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन -भाजपा पदाधिकारियों ने प्रसाद बांटा
हल्द्वानी। सिख पंथ के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर हल्द्वानी शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला व प्रदेश पदाधिकारियों तथा राज्यमंत्रीगणों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा नगर निगम कार्यालय के समीप प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला मंत्री प्रताप रैकवाल, पंकज अधिकारी, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, गगनदीप सिंह, मनिंदर सिंह चड्ढा, पार्षद प्रेम बेलवाल, सचिन तिवारी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर