जागेश्वर विधानसभा में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आक्रोश

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लमगड़ा क्षेत्र में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जुलूस निकाला तथा भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।


इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक बेटी की हत्या नहीं, बल्कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का भयावह प्रमाण है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अंकिता को न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। इतने गंभीर मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं को अब तक संरक्षण दिया जाना सरकार की नीयत पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।


कुंजवाल ने कहा कि मामले से जुड़े साक्ष्यों को जानबूझकर कमजोर किया गया, बुलडोजर चलाकर सबूत मिटाने की साजिश रची गई और वीआईपी कनेक्शन को बचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा सरकार किसे बचा रही है। यदि सरकार में नैतिक साहस है तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


उन्होंने मांग की कि सभी दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए, पीड़िता के परिजनों को शीघ्र न्याय मिले और सरकार इस पूरे मामले में अपनी भूमिका सार्वजनिक करे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. बीपी जोशी


कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी। यह लड़ाई सड़कों से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ी जाएगी। प्रदर्शन में ताराचंद जोशी, दीवान सतवाल, पीतांबर पांडे, दीप डांगी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल रहीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119