अंकिता भंडारी प्रकरण पर उत्तराखण्ड पुलिस का स्पष्टीकरण -जांच में सहयोग की अपील

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे जांच में सहयोग करने हेतु पुलिस के समक्ष उपस्थित हों। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति को जान-माल के खतरे की कोई आशंका पाई जाती है, तो उसे पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी। वर्तमान में किसी भी संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कोई वारंट जारी नहीं किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


पुलिस के अनुसार मार्च 2025 के एक पुराने प्रकरण में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध हाल ही में सम्मन जारी हुआ है, जिसका अंकिता भंडारी प्रकरण से कोई संबंध नहीं है।
अंत में, उत्तराखण्ड पुलिस ने मीडिया एवं आम जनता से अपील की है कि यदि इस प्रकरण से संबंधित किसी के पास कोई अतिरिक्त साक्ष्य या जानकारी उपलब्ध हो, तो वह आगे आकर पुलिस को उपलब्ध कराए, ताकि सत्य के आधार पर जांच को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


उत्तराखण्ड पुलिस ने पुनः यह स्पष्ट किया है कि अंकिता भंडारी प्रकरण की जांच पूर्णतः निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की गई है और किसी भी व्यक्ति को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119