बीएसएफ जवान की पत्नी से “सीबीआई जांच” का डर दिखाकर आठ लाख की साइबर ठगी

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सितारगंज क्षेत्र में साइबर ठगों ने बीएसएफ जवान की पत्नी को सीबीआई जांच और पति की नौकरी जाने का डर दिखाकर करीब आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले टैक्स जमा कराने का झांसा दिया और फिर लगातार धमकियां देकर महिला से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली।


पीड़िता हरविंदर कौर, पत्नी गुरदेव सिंह, निवासी पिपलिया शक्तिफार्म ने साइबर सेल को दी तहरीर में बताया कि 18 दिसंबर को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने 95 हजार रुपये टैक्स जमा कराने की बात कहते हुए एक बिल और बैंक खाता नंबर भेजा। पति की नौकरी और कानूनी कार्रवाई के डर से महिला ने बताई गई रकम जमा कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


इसके बाद ठगों ने दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर खुद को अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके परिवार के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हो गई है और बीएसएफ में तैनात उनके पति को नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है। इतना ही नहीं, ठगों ने यह भी कहा कि सीबीआई अधिकारी मीडिया के साथ उनके घर पहुंचने वाले हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


इन धमकियों से घबराकर महिला ने 24 दिसंबर तक अलग-अलग खातों में कुल आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसी दिन ठगों ने फिर से 1.80 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। इस पर महिला को ठगी का शक हुआ और उसने तुरंत साइबर क्राइम और पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पीड़िता ने लेन-देन से संबंधित सभी बैंक खातों का विवरण पुलिस को सौंप दिया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119