Uttarakhand -तेज रफ्तार का कहर: किच्छा हाईवे पर कार ने ई-रिक्शा को रौंदा -दो सगी बहनों की मौत, पांच घायल
सितारगंज। किच्छा हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, नयागांव निवासी 22 वर्षीय हिना पुत्री रईस अहमद और उसकी बड़ी बहन 25 वर्षीय निशा पत्नी तौफीक अहमद, अपनी बहन रूबी के साथ भाई मोहम्मद जाकिर की शादी की खरीदारी के लिए सितारगंज बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद तीनों ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं।
बताया जा रहा है कि नयागांव के पास हाईवे किनारे ई-रिक्शा से उतरकर किराया दे रही थीं, तभी सितारगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने ओवरटेक करते हुए ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिसैया निवासी रामकुमार गुप्ता, राजेश्वरी गुप्ता, डालचंद कश्यप और प्रेमपाल गंगवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीनों बहनों को उप जिला अस्पताल सितारगंज ले जाया गया।
डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान हिना की मौत हो गई, जबकि निशा ने रुद्रपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। रूबी का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और सामाजिक लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल सुंदरम शर्मा के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल