गरुड़ में बाइक सवारों पर झपटा गुलदार, दोनों जख्मी
बागेश्वर। तहसील क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। गत दिनों टीट बाजार में गुलदार देखा गया। इसके बाद सोमवार देर शाम मेलाडुंगरी के पास बाइक सवरों पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग जख्मी हो गए। दोनों का सीएचसी बैजनाथ में उपचार किया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से घायलों को मुआवजा देने तथा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार साोमवार देर शाम गिरीश पांडे पुत्र केशव दत्त उम्र 31 साल निवासी ग्राम पाये अपने साथी नरेश कुमार पुत्र प्रताप राम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम दर्शानी के साथ बाइक से बैजनाथ को जा रहे थे। इसी दौरान मेला डूंगरी के पास घात लगाए गुलदार ने उनपर हमला कर दिया।
इस हमले में गरीश का बायां पैर जख्मी हो गया। दोनों को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती किया। उनके पैर में तीन टांके लगे हैं, जबकि दूसरे साथी को हल्की चोट है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। इधर गुलदारों के हमले से लेाग दशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने तथा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। इधर डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि घायल को मेडिकल के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttaralkand-दहेज उत्पीड़न मामले में मृतका की सास और दो ननदों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक
UK-महाराजपुर मोड़ पर बस स्टॉपेज की बेंच पर मिला युवक का शव -शिनाख्त नहीं