लोहाघाट और बाराकोट में गुलदार की दहशत, ग्रामीणों में भय का माहौल

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। लोहाघाट और बाराकोट ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।


भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा ने बताया कि बुधवार रात च्यूरानी, ओखलंज और धरगड़ा क्षेत्रों में गुलदार दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। काली कुमाऊं के रेंजर आर.के. जोशी ने बताया कि अब तक ट्रैप कैमरों में गुलदार की स्पष्ट लोकेशन सामने नहीं आ पाई है। हालांकि धरगड़ा, च्यूरानी, मिरतोली और ओखलंज क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त लगातार जारी है।
वन विभाग द्वारा गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में चार पिंजरे, दस ट्रैप कैमरे और एक ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


इधर, मंगोली गांव के ग्रामीण राजेंद्र राम ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे गांव के पास गुलदार दिखाई दिया। इस संबंध में वन रेंजर एन.डी. पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। यहां भी चार पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119