धारी ब्लॉक में तेंदुए का कहर, महिला को उठाकर जंगल में ले जाकर मार डाला
नैनीताल। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना में तेंदुए ने घर के पास से एक महिला पर हमला कर उसे जंगल में घसीटते हुए ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा निवासी हेमा देवी (पत्नी गोपाल सिंह) शुक्रवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान घर के नजदीक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।
घटना के समय महिला के देवर ने तेंदुए को हेमा देवी को ले जाते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाया और पत्थर फेंककर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ महिला को नहीं छोड़ सका और जंगल की ओर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने जंगल में खोजबीन शुरू की। बाद में महिला का शव जंगल से बरामद कर लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल