बीमारी से परेशान सोमेश्वर निवासी महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लंबे समय से बीमारी से जूझ रही एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब महिला की बेटी कॉलेज से लौटकर घर पहुंची।

जानकारी के अनुसार सोमेश्वर (अल्मोड़ा) निवासी राजन सिंह बिष्ट अपनी 49 वर्षीय पत्नी मंजू और 22 वर्षीय बेटी के साथ हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। बुधवार को राजन किसी काम से अल्मोड़ा गए हुए थे। घर पर मंजू और उनकी बेटी मौजूद थीं, लेकिन कुछ देर बाद बेटी कॉलेज चली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


दोपहर बाद जब बेटी कॉलेज से लौटी और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने खिड़की की ग्रिल से झांककर देखा तो मां को फंदे से लटका पाया। यह देख वह घबरा गई और चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


घटना की सूचना तत्काल महिला के पति और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पति भी तत्काल हल्द्वानी पहुंच गए।
परिजनों के अनुसार मंजू लंबे समय से बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119