पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का आतंक, फिर एक महिला को बनाया शिकार

खबर शेयर करें 👉

मोहान वन क्षेत्र के गोदी अनुभाग में घटना, क्षेत्र में दहशत
अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन गुलदार के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं, जिनमें महिलाओं की जान जा रही है। ताजा मामला वन प्रभाग अल्मोड़ा के अंतर्गत मोहान वन क्षेत्र के गोदी अनुभाग-01 का है, जहां गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।


बीते कुछ समय से क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता की सूचनाएं मिल रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा लगातार गश्त की जा रही थी तथा गोदी अनुभाग के पनुवाद्योखन क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


इसी क्रम में बुधवार को ग्राम खोलियो क्यारी, पोस्ट टोटाम निवासी बचुली देवी (पत्नी कुशल सिंह) के लापता होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने सघन सर्च अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान महिला का शव वन क्षेत्र से बरामद किया गया।


प्रशासन व वन विभाग मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान डीएफओ दीपक सिंह, सीडीओ, एसडीएम रिकी बिष्ट, तहसीलदार आविद अली, एसडीओ रानीखेत काकुल पुंडीर, वन क्षेत्राधिकारी गंगा शरण सहित वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


एसडीओ रानीखेत काकुल पुंडीर ने बताया कि पीड़ित परिवार को विभागीय प्रावधानों के तहत 6 लाख रुपये की अग्रिम सहायता राशि तत्काल प्रदान की गई। वहीं प्रशासन की ओर से इस मुआवजा राशि को 10 लाख रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया गया है।


ग्रामीणों में भय और आक्रोश
इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है और वे काफी आक्रोशित भी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए गए हैं तथा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को सुरक्षित लाने-ले जाने की जिम्मेदारी भी वन विभाग को सौंपी गई है।


वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119