नव वर्ष 2026 पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल ने गोलू देवता मंदिर में किया 12वां विशाल भंडारा
भीमताल। नव वर्ष 2026 के पावन अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल की ओर से घोड़ाखाल स्थित प्रसिद्ध श्री श्री 1008 गोलू देवता मंदिर में 12वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हर वर्ष नव वर्ष के प्रथम दिन गोलू देवता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा भावना के तहत इस विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में संस्थान के स्टाफ सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं।
भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी, हलवा सहित पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी को सुचारु रूप से प्रसाद प्राप्त हो सके।
इस आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के निदेशक ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्थान की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समान महत्व देता है।
वहीं ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला ने अपने संदेश में कहा—
“हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी है। गोलू देवता के इस पवित्र स्थल पर पिछले 12 वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन करना हमारे लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सेवा परंपरा का प्रतीक है, जिसे हम भविष्य में भी निरंतर जारी रखेंगे। नव वर्ष सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए—यही हमारी शुभकामनाएं हैं।”
श्रद्धालुओं ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था संस्थान की मजबूत सेवा भावना को दर्शाती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर