गुरु-शिष्य का रिश्ता फिर कलंकित -शिक्षक ने की नाबालिक छात्रा से छेड़खानी
हल्द्वानी। बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में कक्षा 12 में अध्यनरत नाबालिक छात्रा से टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तिवारी नगर प्रथम निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उसकी नाबालिक पुत्री बिंदुखत्ता शास्त्रीनगर के एक शासकीय विद्यालय में अध्यनरत है। आठ अक्टूबर को विद्यालय के एक अध्यापक ने बॉयोलैब कक्ष में उसके साथ छेडछाड़ की।
छात्रा ने अपनी ताई को घटना की जानकारी दी। जिस पर 10 अक्टूबर को छात्रा अपनी ताई के साथ विद्यालय गई। उस दिन वह अध्यापक अवकाश में था। वहां कई अन्य छात्राओं ने बताया कि अध्यापक इस प्रकार की हरकतें पूर्व में कई छात्राओं से कर चुका है। बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर दी गई है, जांच की जा रही है। तथ्य सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : मोटाहल्दू विवाहिता आत्महत्या मामले का खुलासा -ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
UK…नैनीताल में बारिश का कहर : 185 मिमी बरसा पानी -दोगांव में भूस्खलन से हल्द्वानी रोड ठप