गधेरे में नहाना पड़ा भारी— पुलिस ने सात युवकों को दबोचा, काटे चालान, दी सख्त चेतावनी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में रविवार को गधेरे में नहाना सात युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने अभियान चलाकर गहरे पानी में नहा रहे सात युवकों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की सख्त चेतावनी दी।

पुलिस के अनुसार, ज्योलीकोट क्षेत्र के गधेरों में पूर्व में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और लगातार लोगों से गधेरों व नदी-नालों में न नहाने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद कुछ युवक अपनी जान जोखिम में डालकर गहरे पानी में उतर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

रविवार को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक गधेरे में नहा रहे हैं। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवकों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने सात युवकों को पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि गधेरों और नदी-नालों में नहाना बेहद खतरनाक है। लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन कर जान जोखिम में डालने वाले मेरठ और रुद्रपुर के सात युवकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही सभी को भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119