उत्तराखंड…30 मीटर गहरी खाई में गिरा मालवाहक ट्रक, चालक बाल-बाल बचा

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार देर रात कलोंन गांव के पास एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूके 04 सीसी 1386 हल्द्वानी से ईंट, सरिया और सीमेंट लेकर बेरीनाग की ओर जा रहा था। शनिवार रात करीब 12 बजे कलोंन गांव के पास अचानक चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक मनिराज सिंह, निवासी थल, बेरीनाग को 108 एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। बताया गया कि हादसे के समय ट्रक में चालक अकेला ही सवार था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें लदा ईंट, सरिया और सीमेंट भी नुकसानग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि ट्रक में अन्य लोग सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119