हल्द्वानी: 20 मई को केमिस्ट बंद -आपातकालीन स्थिति के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी (नैनीताल): अखिल भारतीय संस्था एआईओसीडी (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई 2026 को देशव्यापी केमिस्ट बंद का प्रस्ताव है। इसी कड़ी में हल्द्वानी के केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी बंद का समर्थन किया है। हालांकि, बंद के दौरान आम जनता और मरीजों को जीवन रक्षक दवाओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए एसोसिएशन ने प्रशासन को पत्र लिखकर आपातकालीन पुख्ता इंतजामों की जानकारी दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


उत्तरांचल औषधि व्यवसाय महासंघ से संबद्ध ‘केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी’ के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी और महासचिव गिरीश जोशी ने नगर मजिस्ट्रेट (सिटी मजिस्ट्रेट) हल्द्वानी को पत्र सौंपकर आश्वस्त किया है कि बंद के दौरान किसी भी मरीज को आपातकालीन स्थिति में दवाओं की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।


एसोसिएशन ने क्षेत्रवार कुछ प्रमुख अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों की जिम्मेदारी तय की है, जहाँ आपात स्थिति में जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रहेंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

आपातकालीन स्थिति के लिए हल्द्वानी के संपर्क सूत्र:

मरीजों की सुविधा के लिए एसोसिएशन द्वारा निम्नलिखित संपर्क सूत्र और स्थान जारी किए गए हैं:

  1. कृष्णा फार्मेसी (कृष्णा हॉस्पिटल), हल्द्वानी – मो. नं.: 9997637380
  2. साईं हॉस्पिटल मुखानी, हल्द्वानी – मो. नं.: 9634730258
  3. अकेसिया मेडिकोज, जगदम्बा नगर, हल्द्वानी – मो. नं.: 05946-292900
  4. शंकर मेडिकल स्टोर, रामपुर रोड, हल्द्वानी – मो. नं.: 8979007299
  5. बृजलाल हॉस्पिटल, हल्द्वानी – मो. नं.: 9760352421
    केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह बंद उनके राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए किया जा रहा है, लेकिन मरीजों का हित उनके लिए सर्वोपरि है। इसलिए इन केंद्रों पर चौबीसों घंटे आपातकालीन सेवाएं खुली रहेंगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119