बिग ब्रेकिंग…लग्जरी फॉर्च्यूनर में गांजे की खेप पकड़ाई, 13.61 लाख का माल बरामद

खबर शेयर करें 👉

-“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रामनगर के दो तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देघाट पुलिस ने एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 54.450 किलो अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13.61 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

एसएसपी अल्मोड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 18 मई को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम केदार उदयपुर रोड स्थित ग्राम उदयपुर डोभरी गधेरा के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फॉर्च्यूनर कार संख्या CH 01-AR-9289 को रोककर तलाशी ली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में रखे तीन कट्टों से क्रमशः 20.100 किलो, 16.150 किलो और 18.200 किलो गांजा बरामद हुआ। कुल बरामद गांजा 54.450 किलो निकला।

पुलिस ने मौके से हिम्मत सिंह बोरा निवासी दुर्गापुरी, रामनगर तथा भरत रावत निवासी नई बस्ती पुछड़ी, रामनगर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

एसएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई एएसपी के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत के पर्यवेक्षण में की गई। उत्कृष्ट कार्य के लिए देघाट पुलिस टीम को 1,000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, हेड कांस्टेबल करुण मिश्रा, उपेन्द्र सिंह और नीरज बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119