हिमाचल में बारिश का कहर : हमीरपुर डिवीजन को अब तक 211 करोड़ का नुकसान, ऊना सबसे ज्यादा प्रभावित

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान हो रही भारी बारिश से जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है। राज्य के निचले क्षेत्रों में लगातार हो रहे नुकसान का सिलसिला जारी है। खासतौर पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के हमीरपुर डिवीजन को अब तक 211 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो चुका है। यह जानकारी विभाग के मुख्य अभियंता विजय चौधरी ने दी।

मुख्य अभियंता विजय चौधरी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों में सड़कों और पुलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान ऊना जिले को हुआ है, जहां बारिश और भूस्खलन के चलते 70 करोड़ रुपए से अधिक की क्षति का आकलन किया गया है। यहां चार बड़े पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल


विजय चौधरी ने बताया कि हमीरपुर जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 11.48 रुपए करोड़ का नुकसान हुआ है, जबकि बिलासपुर जिले में अब तक 42 करोड़ रुपए की क्षति का अनुमान है। धर्मपुर क्षेत्र भी बारिश से खासा प्रभावित हुआ है, जहां कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम


उन्होंने जानकारी दी कि हमीरपुर जोन की कुल 36 सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई थीं, जिनमें से अकेले धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 20 सड़कें अवरुद्ध थीं। विभाग की टीम और जेसीबी मशीनों के जरिए इन रास्तों को खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है। मुख्य अभियंता ने बताया कि विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल हो सके और लोगों को आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द मिल सकें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर


अभी भी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है, जिससे भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं भी बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119