हरेला पखवाड़ा का आगाज, फलदार पौधों से हरित उत्तराखंड का लिया संकल्प

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पखवाड़ा का शुभारंभ सोमवार को सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड एवं सशक्त एकता उद्योग व्यापार मण्डल उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर आम, अमरूद, नींबू और आंवला सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हरित उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि संगठन हल्द्वानी से कालाढूंगी तक हरित अभियान चलाएगा और हर घर, हर गली में पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

अध्यक्ष सीमा बत्रा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का अभियान जन-जन तक पहुंचेगा और हर घर में हरियाली बढ़ेगी।

तेज सिंह कार्की ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति और मानव के अटूट रिश्ते का प्रतीक है तथा वृक्षारोपण ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मण्डल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति अवस्थी ने कहा कि व्यापार के साथ सामाजिक दायित्व निभाना भी आवश्यक है। हरेला पखवाड़े के माध्यम से हल्द्वानी और कालाढूंगी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण और संरक्षण अभियान चलाया जाएगा।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपाली कन्याल ने कहा कि एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों को जीवन देने के समान है। उन्होंने इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

संगठन ने संकल्प लिया कि हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों पौधे लगाए जाएंगे तथा उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में संजय बिष्ट, सतीश तिवारी, दीप्ति गुरूरानी, मीनाक्षी, तरजीत कौर, पूजा भट्ट, ममता आहूजा, भवान बिष्ट, मृदुला, प्रभा खनका, अलका वाष्णेय, मंजू साह, प्रियंका सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119