उत्तराखंड…केतन हत्याकांड में नया मोड़ : मृतक समेत दो पर पॉक्सो का मुकदमा, दुष्कर्म की पुष्टि के बाद जांच तेज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। बहुचर्चित केतन लाल हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देश, पीड़िता की मां की तहरीर और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतक केतन लाल और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और दिवाकर डिमरी की जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

पुलिस के अनुसार, देवल गांव निवासी केतन लाल सात जून की रात एक नाबालिग लड़की के घर पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के परिजनों ने केतन और उसके दोस्त दिवाकर के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अगले दिन केतन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

केतन की मौत के बाद उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के पिता, दादा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, लड़की के परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत पर कार्रवाई न करने की बात कही और न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

इसी दौरान आई मेडिकल जांच रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश और पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केतन लाल और दिवाकर डिमरी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119