चकराता में ‘लव जाल’ का खेल! हिन्दू नाम और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर विवाहिता को फंसाने का आरोप, धर्म परिवर्तन का दबाव

खबर शेयर करें 👉

देहरादून जनपद के चकराता क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने हिन्दू नाम और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर एक विवाहिता महिला को प्रेमजाल में फंसाया। महिला ने युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

पीड़िता की तहरीर पर ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

बताया जा रहा है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर हिन्दू पहचान बनाकर महिला से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे अपने झांसे में लिया। जब महिला को युवक की वास्तविक पहचान का पता चला तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119