स्टांप घोटाले पर कड़ा प्रहार: उप निबन्धक निलंबित -शासन ने शुरू की अनुशासनात्मक कार्रवाई
देहरादून। जनपद में स्टांप अपवंचना, भूमि क्रेताओं के साथ धोखाधड़ी और राजस्व हितों को नुकसान पहुंचाने के गंभीर मामले में जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बाद शासन ने उप निबन्धक को निलंबित कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में उप निबन्धक को निलंबित करते हुए मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है तथा उनके खिलाफ विधिवत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जांच एवं निरीक्षण के दौरान सामने आया कि उप निबन्धक स्तर पर गंभीर अनियमितताएं बरती गईं, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा बल्कि भूमि क्रेताओं के साथ भी धोखाधड़ी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजते हुए उप निबन्धक के निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी।
जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित उप निबन्धक को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई को राजस्व हितों से खिलवाड़, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी राजस्व से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा