हल्द्वानी में 750 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस ने 750 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में 18 जनवरी 2026 की शाम मंडी बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को पकड़ा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोपाल सिंह पुत्र स्व. किशन सिंह, निवासी ग्राम सुनकिया भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 750 ग्राम अवैध चरस और अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UK06AB-2486 बरामद की।


पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांवों से चरस एकत्र कर अधिक मात्रा होने पर उसे बिक्री के लिए शहर में लाता था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 19/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119