कर्तव्य पथ पर बिखरे होली के रंग -नैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पर्व

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सुरक्षा की जिम्मेदारियों और लगातार ड्यूटी की व्यस्तताओं के बीच नैनीताल पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने आपसी सौहार्द के साथ रंगों का पावन पर्व होली मनाया। कार्यक्रम का आयोजन एसएसपी आवास और हल्द्वानी कैंप कार्यालय में किया गया, जहां पुलिस परिवार के साथ रंग, गुलाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उत्सव का माहौल रहा।


कार्यक्रम की अगुवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की। इस अवसर पर कुमाऊं के कमिश्नर दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल और जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने पुलिस जवानों का उत्साह और मनोबल बढ़ाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


होली उत्सव की शुरुआत एसएसपी आवास पर महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा मंगल गीतों और सामूहिक नृत्य के साथ हुई। इसके बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं पुलिस टीम के साथ जिलाधिकारी, आईजी और कमिश्नर आवास पहुंचे और उन्हें रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


हल्द्वानी कैंप कार्यालय में ढोल की थाप पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने जवानों के साथ नृत्य कर ड्यूटी की थकान मिटाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को गुलाल लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार ने मिष्ठान और विभिन्न व्यंजनों का भी आनंद लिया।


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि पुलिस कर्मी त्योहारों पर भी जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में पुलिस परिवार के साथ खुशियों के कुछ पल साझा करने का उद्देश्य जवानों में नई ऊर्जा का संचार करना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


इस अवसर पर एसपी नगर डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार और सीओ रामनगर सुमित पाण्डेय सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना एवं शाखा प्रभारी, पुलिस कर्मी, उनके परिजन और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119