रुद्रपुर में होली के दिन दर्दनाक घटना : मां की डांट से आहत 18 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। होली के दिन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महेशपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवती ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में भी शोक की लहर फैल गई।


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर ग्राम महेशपुर निवासी 18 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर कमरे में गई तो युवती को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन और आसपास के लोग उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पीआरडी जवानों ने शव को अस्थायी मोर्चरी में रखवा दिया था। इसी बीच पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को घर ले जाने लगे। पीआरडी जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर परिजनों के साथ उनकी नोंक-झोंक भी हो गई और परिजन शव को लेकर घर चले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


सूचना मिलने पर दरोगा चंदन बिष्ट और कांस्टेबल कृष्ण गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका परिवार में सबसे बड़ी थी और उससे छोटा एक भाई है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119