नानकमत्ता में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत -मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुनखरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिचबा निवासी मोहन सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार देर रात ग्राम सुनखरी में उसकी बहन प्रियंका (25) पत्नी अनिकेत को उसके ससुराल वालों ने जहर दे दिया। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक चंचल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर महिला का शव घर में पड़ा था और वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई मोहन सिंह का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। उनका कहना है कि प्रियंका ने मरने से पहले फोन कर उसे जहर खिलाए जाने की जानकारी दी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


परिजनों के अनुसार सूचना मिलने पर जब वे लोग सुनखरी पहुंचे तो प्रियंका होश में थी। उसने परिजनों को बताया कि ससुराल वालों ने उसे जहर दे दिया है। इसके बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
कोतवाल मंजू पांडे ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119