टांडा जंगल में दर्दनाक हादसा : हाथियों के झुंड से टकराई बाइक -दो युवकों को कुचलकर मार डाला
हल्द्वानी। रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। अंधेरे में हाथियों के झुंड से टकराने के बाद गुस्साए हाथियों ने दोनों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह कुचल दिया।
जानकारी के अनुसार कटरा शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 26 वर्षीय शकीन पुत्र मुन्ना और 28 वर्षीय जफर पुत्र शब्बीर, बनभूलपुरा की गफूर बस्ती में रहकर शहर में आर्टिफिशियल ज्वैलरी और कपड़ों की फेरी का काम करते थे। शनिवार रात दोनों मोपेड से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि टांडा जंगल में बेलबाबा मंदिर के पास अंधेरे के कारण उनकी मोपेड अचानक हाथियों के झुंड से टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद उग्र हाथियों ने उन पर हमला कर दिया और बुरी तरह कुचल डाला।
घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं, वन विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा