हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार -कार नेपाल में बेचने की फिराक में थे
नानकमत्ता। पुलिस ने एक संगठित हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को झांसा देकर सुनसान स्थान पर बुलाता था और फिर बंधक बनाकर उनसे लूटपाट करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा पीड़ितों को फोन के माध्यम से झाला क्षेत्र में बुलाया जाता था। जैसे ही व्यक्ति मौके पर पहुंचता, पहले से छिपे अन्य साथी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू, तारा सिंह, गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल और रमन सिंह अचानक आकर उसे घेर लेते थे। इसके बाद उसे बंधक बनाकर मारपीट की जाती थी और उसके कपड़े उतरवाकर महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बनाने की धमकी देकर बड़ी रकम की मांग की जाती थी।
विरोध करने पर आरोपी पीड़ित से नगदी, जेवर और वाहन भी लूट लेते थे। घटना के बाद आरोपी लूटी गई कार को नेपाल में बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही नानकमत्ता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता; राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी भड़ाभुड़िया; सीमा कौर पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी भड़ाभुड़िया, कोतवाली खटीमा; गुरमीत कौर पत्नी तारा सिंह निवासी गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता; गुरविन्दर सिंह उर्फ डिम्पल पुत्र सर्वण सिंह निवासी ग्राम वरकीडांडी, कोतवाली नानकमत्ता तथा रमन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली नानकमत्ता की निरीक्षक मंजू पाण्डे, उपनिरीक्षक राजेन्द्र पन्त, उपनिरीक्षक नवल किशोर, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल राजकुमार बोरा, कांस्टेबल नवनीत कुमार, कांस्टेबल शुभम सैनी, कांस्टेबल प्रकाश आर्य, महिला कांस्टेबल बबीता रानी, महिला कांस्टेबल कमला गोस्वामी, कांस्टेबल चालक रणवीर सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्य (एसओजी) रुद्रपुर, कोतवाली खटीमा के उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल और कांस्टेबल कमल पाल शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि