रक्षित तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने -समर्थकों में खुशी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रक्षित तिवारी को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में यह जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र के युवाओं के लिए गर्व की बात बताया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


रक्षित तिवारी लंबे समय से भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वे युवा मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अब संगठन ने उनके कार्य और सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


अपनी नियुक्ति पर रक्षित तिवारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा आगामी चुनावों में पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत के साथ जुटेंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119