हनीमून बना हिंसा की शुरुआत, आईटी इंजीनियर पति पर दहेज व मारपीट का केस -चरित्र पर शक, मारपीट और डीएनए टेस्ट की धमकी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हनीमून के दौरान अंडमान-निकोबार में स्कूबा डाइविंग (वाटर गेम) को लेकर हुआ मामूली विवाद पति-पत्नी के रिश्ते में इस कदर बढ़ गया कि डेढ़ साल तक महिला को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अंततः आईटी इंजीनियर पति की मारपीट और उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी अपनी नवजात बेटी के साथ मायके लौट आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


डहरिया निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन मार्च 2024 को हुई थी। शादी के बाद 13 मार्च को वह पति के साथ हनीमून मनाने अंडमान-निकोबार गई थी। इसी दौरान जब उसने स्कूबा डाइविंग करने की इच्छा जताई तो पति अचानक भड़क गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने गाली-गलौज करते हुए उसके कान पर जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे उसका कान का पर्दा फट गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पीड़िता का आरोप है कि हनीमून से लौटने के बाद भी पति का व्यवहार नहीं बदला। वह उसके मोबाइल फोन की नियमित जांच करता था और बेवजह शक के चलते उसके चरित्र पर सवाल उठाता रहता था। महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जाती रही और उसे अपमानजनक ताने सुनने पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


महिला ने आरोप लगाया कि गर्भावस्था और बेटी के जन्म के बाद भी उत्पीड़न नहीं रुका। यहां तक कि पति और उसके परिजनों ने नवजात बेटी का डीएनए टेस्ट कराने की बात कहकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसके पिता के निधन के दौरान उसे अंतिम दर्शन करने तक की अनुमति नहीं दी गई और न ही तेरहवीं में शामिल होने दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. बीपी जोशी


पीड़िता ने तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि शादी के समय ससुराल पक्ष को दहेज दिया गया था, इसके बावजूद उसे प्रताड़ित किया गया। लगातार मारपीट और अपमान से तंग आकर वह आखिरकार मायके आ गई।
इस मामले में कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति और उसके माता-पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119