रामनगर में हाथी का तांडव : जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को सूंड में उठाकर पटका
रामनगर। मानव–वन्यजीव संघर्ष का एक और गंभीर मामला सामने आया है। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज अंतर्गत ग्राम टेड़ा के जंगल में शनिवार शाम लकड़ी लेने गई एक महिला पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम टेड़ा निवासी 43 वर्षीय सीमा देवी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक सामने आए एक हाथी ने सीमा देवी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने महिला को सूंड में उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के समय साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन हाथी की चिंघाड़ सुनकर वे भी भयभीत हो गईं। घायल सीमा देवी ने बताया कि जब हाथी उसके ऊपर पैर रखने ही वाला था, तभी उसने भगवान गणेश का नाम लिया और हाथ जोड़ दिए। महिला के अनुसार, इसी बीच हाथी पीछे की ओर मुड़ा, जिससे वह घिसटते हुए आगे बढ़ी और हाथी ने उसे छोड़ दिया।
महिलाएं किसी तरह जंगल से भागकर सड़क तक पहुंचीं। घायल महिला ने बताया कि हाथी कुछ दूरी तक उनका पीछा करते हुए सड़क तक भी आ गया था। बाद में ग्रामीणों की मदद से सीमा देवी को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की निगरानी शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।
इस संबंध में डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि शीतकाल के दौरान हाथियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे वे अधिक आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल जाने से बचने की अपील की और बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। डीएफओ के अनुसार, हाथी ने महिला को धक्का दिया था और फिलहाल महिला सुरक्षित है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक
उत्तराखंड बनेगा मेडिकल एजुकेशन हब -पांच साल में शुरू हुए तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज
UK-मां और दो नाबालिग बेटियों ने खाया कीटनाशक -हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर