ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ऋषिकेश–हरिद्वार मार्ग पर पीएनबी सिटी गेट के समीप मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित

पुलिस के अनुसार हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवकों के शव बाहर निकालने के लिए कटर की मदद से वाहन को काटना पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रही कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को बाईं ओर मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हरियाणा पंजीकरण संख्या वाले ट्रक से टकरा गई और उसके नीचे जा घुसी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋषिकेश निवासी धीरज जायसवाल (31), हरिओम पांडेय (22), करण प्रसाद (23) और सत्यम कुमार (20) के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119