सल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.695 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 13.695 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 42 हजार रुपये बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा टीयूवी-300 वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

मंगलवार तड़के कटपतिया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान सराईखेत की ओर से आ रही महिन्द्रा टीयूवी-300 (संख्या पीबी 65 एपी 4342) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 13.695 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा रुडौली गांव से रामनगर ले जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही गांजा खरीद के स्रोतों और नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नीरज मेहरा (30), निवासी ग्राम लूटा बड़, थाना रामनगर, जिला नैनीताल
  2. करुणा नंदन (22), निवासी देवीपुरा मालधन चौड़, थाना रामनगर, जिला नैनीताल
  3. विशाल सिंह (25), निवासी चोरपानी शिवनगर, वार्ड संख्या-20, रामनगर, थाना रामनगर, जिला नैनीताल

पुलिस टीम में शामिल:
अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र पाल, गणेश पांडे एवं प्रमोद ध्यानी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119