घरेलू कलह ने निगला परिवार : पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी फांसी लगा कर दी जान

खबर शेयर करें 👉

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने दो बच्चों और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। ट्रिपल मर्डर करने के बाद शख्स ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उसने पत्नी पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव में घटित हुआ है। यहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही घर में चार मौतें होने से इलाके में हडक़ंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखण्ड STF और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार


पुलिस के मुताबिक, अंकित राम (निवासी ढ़ोढवा थाना नगरा) ने थाना बांसडीह में आकर सूचना दी थी कि उसके जीजा श्रवण राम (35) उसकी बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रह हैं। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस श्रवण राम के घर पहुंची, जहां छानबीन करने पर शशिकला व उसके दो बच्चों का शव घर के सामने बगीचे में प्राप्त हुआ, जबकि पत्नी और बच्चों के शव के पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक बच्चों का नाम सूर्या राव (7), मिंटू (4) हैं और महिला की पहचान शशिकला के रूप में हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119