देहरादून के निजी अस्पताल में भीषण आग : दम घुटने से महिला की मौत, पुलिस-फायरकर्मियों समेत 16 घायल

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बुधवार सुबह आईएसबीटी मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 66 वर्षीय महिला वीरवती की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि राहत और बचाव कार्य में जुटे पुलिस एवं फायर सर्विस कर्मियों सहित करीब 16 लोग घायल हो गए। घटना के समय अस्पताल में 14 मरीज भर्ती थे।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9:35 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रिस्पना पुल के आगे स्थित पैनिसिया अस्पताल में आग लग गई है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग फैलते ही अस्पताल में धुआं भर गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में चीख-पुकार मच गई। राहत दलों ने अस्पताल में फंसे सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

प्रशासन के मुताबिक अस्पताल में भर्ती सभी 14 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं घटना में घायल हुए लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है। बचाव अभियान के दौरान फायर सर्विस और पुलिस विभाग के तीन जवान भी घायल हो गए।

संयुक्त टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में अस्पताल की सीलिंग और अंदरूनी हिस्सों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश देते हुए क्षति का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

प्रशासन ने प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119