पहाड़ी आर्मी में महिला शक्ति का बड़ा विस्तार -हल्द्वानी नगर कमेटी की नई टीम घोषित
हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की महिला नगर कमेटी हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन आज नगर अध्यक्ष कविता जीना द्वारा जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल एवं महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर की संस्तुति पर किया गया। नई टीम में विभिन्न सक्रिय महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का दावा किया गया।
घोषित कार्यकारिणी में जिला संरक्षक समिति, सलाहकार समिति, अनुशासन समिति, लीगल समिति, सोशल मीडिया समिति के साथ 30 सदस्यीय कमेटी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई।
नई जिम्मेदारियों के तहत दीपा मिश्रा एवं सुनीता बिष्ट को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। गीता बिष्ट, सरोज बिष्ट और भुवनेश्वरी जोशी को नगर संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं हेमा रेकुनी और गीता थगुना को नगर सचिव नियुक्त किया गया।
बीना भट्ट एवं भावना तिवारी को नगर महामंत्री बनाया गया, जबकि रेखा बिष्ट और भावना तिवारी को नगर मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। मोहनी देवी एवं ज्योति परिहार को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के साथ सामाजिक एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक
उत्तराखंड बनेगा मेडिकल एजुकेशन हब -पांच साल में शुरू हुए तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज
UK-मां और दो नाबालिग बेटियों ने खाया कीटनाशक -हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर