मिशन 2027 की हुंकार: पहाड़ी आर्मी ने जिला सम्मेलन का किया ऐलान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 जून को जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान संगठन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा तथा उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां औपचारिक रूप से सौंपी जाएंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी


बैठक में संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान समाज के कई बुद्धिजीवी एवं जागरूक नागरिकों ने पहाड़ी आर्मी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की विचारधारा और जनहित के अभियानों को समर्थन देने का संकल्प लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये


इसके साथ ही मिशन 2027 को लेकर गहन मंथन किया गया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा समाज के हितों के लिए मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक में पहाड़ी आर्मी के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119