उत्तराखंड…जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, धारा-41 के तहत शुरू हुई पैमाइश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। जमरानी बांध परियोजना के तहत मोतीनगर क्षेत्र में नहर एवं सर्विस रोड की भूमि पर हुए कथित अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर राजस्व कानून की धारा-41 के तहत सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश और सीमांकन की प्रक्रिया शुरू की।

राजस्व निरीक्षक हल्द्वानी बृजेश पांडे के नेतृत्व में लेखपालों और राजस्व कर्मियों ने नहर एवं सर्विस रोड की भूमि का सीमांकन किया। प्रशासन के अनुसार, जमरानी परियोजना (पीआईयू) और सिंचाई खंड हल्द्वानी की रिपोर्ट के आधार पर यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया था। शिकायत में लालकुआं फीडर नहर के किमी 14.025 क्षेत्र में नहर और सर्विस रोड की भूमि पर अतिक्रमण होने तथा नहर की पैरापिट पर निर्मित बाउंड्रीवाल के कारण पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात कही गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

राजस्व निरीक्षक की ओर से जारी नोटिस संख्या 86/2026 दिनांक 29 मई 2026 के तहत संबंधित पक्षों को एक जून को सुबह 10 बजे मौके पर उपस्थित होकर अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई संपन्न हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

इस बीच हिमालया स्टोन क्रशर के स्वामी विवेक अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा है तथा अपनी भूमि का सीमांकन कर उसे सुरक्षित किए जाने की मांग की है।

प्रशासन का कहना है कि मानसून नजदीक होने के कारण यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जलभराव और जल निकासी संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशों और प्रशासनिक निर्णयों के आधार पर की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

इस दौरान पूर्व प्रधान बालादत्त जोशी, प्रधान रमेश चंद्र जोशी, टीकाराम पडालनी, नंद किशोर पडालनी, गुलाब सिंह, कुंदल सिंह मेहरा, बहादुर सिंह जग्गी, हयात ओडेजा, जय बल्लभ जोशी, निखिलेश कुमार, हरीश पडालनी, कांति बल्लभ भट्ट, प्रकाश जोशी, चंद्र मोहन नेगी, मुकेश लोसाली समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119