नैनीताल में पति का ‘अफेयर’ बना बवाल: विरोध पर पत्नी से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध रखने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


पुलिस के अनुसार, मल्लीताल निवासी महिला का कहना है कि उसका पति तल्लीताल की एक महिला के साथ संबंध में है। जब भी वह इस विषय को लेकर पति से बातचीत करने की कोशिश करती है, तो वह उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने यह भी बताया कि उसके और दूसरी महिला—दोनों के ही दो-दो बच्चे हैं, जिसके कारण मामला और संवेदनशील हो गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पीड़िता ने आशंका जताई है कि शिकायत के बाद भी उसे अपने पति से खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से सुरक्षा और उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मामले में कोतवाली में तैनात एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों—पति और संबंधित महिला—को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119