उत्तराखंड…दरगाह जाते समय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म –एक आरोपी की पहचान

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने में लगी है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने पूछताछ के दौरान एक आरोपी की पहचान कर ली है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, काठा पीर दरगाह जाने के लिए शिवगढ़, फुलगढ़, दुर्गागढ़ और गोविंदगढ़ गांवों से होकर गुजरना पड़ता है। इस मार्ग पर गन्ने के खेत हैं, जहां स्थानीय लोगों के अनुसार अक्सर नशेड़ी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि राहगीरों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

बताया गया कि घटना के दिन किशोरी एक युवक के साथ दरगाह जा रही थी। रास्ते में कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले किशोरी के साथ मौजूद युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसे जान से मारने का प्रयास किया। युवक किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भाग गया। इसके बाद आरोपी किशोरी को जबरन गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। पूर्व में भी महिलाओं और ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि इसी कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों के मोबाइल फोन बंद हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119