हल्द्वानी: गौलापार के जगतपुर जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप -वन्यजीव के हमले की आशंका
हल्द्वानी। गौलापार के जगतपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब पास स्थित जंगल में एक सड़ी-गली लाश बरामद हुई। सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है तथा शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शव पर जंगली जानवर के नोचने के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
चोरगलिया थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर एक मजदूर ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की मदद से सर्च अभियान चलाया, जिसमें शव बरामद हुआ। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को किसी वन्यजीव द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की संभावना प्रतीत होती है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा